Section A
Q1.
(a)
नीचे चित्र में दर्शाए अनुसार भारित एवं आलम्बित कैंची के AC, DE और GH अवयवों में बलों को निर्धारित कीजिए :
Determine the forces in members AC, DE and GH of the truss loaded and supported as shown in the figure below :
(b)
160 mm चौड़े और 400 mm गहरे परिच्छेद की एक पूर्व-प्रतिबलित कंक्रीट धरन का उपयोग एक 8 m की प्रभावी विस्तृति पर एक 5 kN/m के एकसमान वितरित भार, जिसमें धरन का अपना भार शामिल है, को आलम्ब प्रदान करने के लिए किया गया है। धरन को, 200 kN के बल को वहन करने वाले और धरन के तल से 100 mm ऊपर स्थित सीधी केबल द्वारा पूर्व-प्रतिबलित किया गया है । धरन की विस्तृति के मध्य में परिच्छेद पर शीर्ष एवं तल के तंतुओं पर परिणामी प्रतिबलों को निर्धारित कीजिए ।
A prestressed concrete beam of section 160 mm wide by 400 mm deep is used over an effective span of 8 m to support a uniformly distributed load of 5 kN/m which includes the self-weight of the beam. The beam is prestressed by a straight cable carrying a force of 200 kN and located at 100 mm above the bottom of the beam.
Determine the resultant stresses at the centre of the span sections at top and bottom fibres of the beam.