Section A
Q1.
(a)
(i) निक्षालन क्रिया, तथा (ii) रासायनिक अन्तर्क्रिया के द्वारा कंक्रीट के अवहास की संक्षेप में व्याख्या कीजिए ।
Briefly explain the deterioration of concrete caused by (i) leaching action, and (ii) chemical interaction.
(b)
एक ईंट चिनाई कार्य का निर्माण करते समय क्या सामान्य सावधानियाँ बरती जाती हैं ? जहाँ सम्भव हो स्वच्छ रेखाचित्रों की सहायता से संक्षेप में व्याख्या कीजिए ।
What are the general precautions to be observed while constructing a brick masonry work ? Briefly explain with the help of neat sketches where possible.
(c)
एक 20 cm मोटी सीमेंट कंक्रीट कुट्टिम में अनुदैर्ध्य जोड़ के साथ 7.2 m की दो लेन हैं। बंधन छड़ का अभिकल्पन कीजिए । इस्पात के लिए तनन में अनुज्ञेय कार्यकारी प्रतिबल 1400 kg/cm2 और कंक्रीट के साथ बंधन सामर्थ्य 18 kg/cm2 मान लीजिए ।
A cement concrete pavement of thickness 20 cm, has two lanes of 7.2 m with a longitudinal joint. Design the tie bar. Assume allowable working stress in tension for steel as 1400 kg/cm2 and bond strength with concrete as 18 kg/cm2.
(d)
एक एम.जी. रेलपथ के लिए प्रवणता क्या होगी यदि 6° के वक्र के कारण वक्र प्रतिरोध के साथ प्रवणता प्रतिरोध, 200 में 1 की नियंत्रक प्रवणता के कारण प्रतिरोध के बराबर हो ?
What would be the gradient for a M.G. track when a grade resistance together with curve resistance due to a curve of 6^{circ} shall be equal to the resistance due to ruling gradient of 1 in 200?
(e)
प्लेन टेबल के अभिविन्यास से आप क्या समझते हैं ? प्लेन टेबल के अभिविन्यास करने की विभिन्न विधियों की विवेचना कीजिए।
What do you understand by orientation of Plane table ? Discuss various methods of orienting the Plane table.