Section A
Q1.
(a)
चित्र में एक इकाई पुनर्निवेश तंत्र दिखाया गया है। इकाई पद अनुक्रिया (रेस्पोन्स) c(t) का स्थायी-दशा मान 0.8 है। अनुक्रिया c(t) में अधिकतम ओवरशूट ज्ञात कीजिए:
The figure shows a unity feedback system. The steady-state value of the unit step response c(t) is 0.8. Determine the maximum overshoot in the response c(t):
(b)
एक परिपथ वियोजक को 2500 A, 1500 MVA, 33 kV, 3 sec, 3-कला, ऑयल परिपथ वियोजक की तरह निर्धारित किया गया है। उसकी निर्धारित सामान्य धारा, वियोजन धारा, संयोजन धारा एवं लघु-समय रेटिंग (धारा) ज्ञात कीजिए।
A circuit breaker is rated as 2500 A, 1500 MVA, 33 kV, 3 sec, 3-phase, oil circuit breaker. Determine its rated normal current, breaking current, making current and short-time rating (current).
(c)
एक श्रव्य संकेत, जिसकी बैंड-चौड़ाई 15 kHz है, को पी० सी० एम० का उपयोग करते हुए आंकिक बनाना है। 1024 स्तरों (levels) के साथ एकसमान कांटमन एवं द्वि-आधारी कोडन मान लीजिए। न्यूनतम प्रतिचयन दर (मिनिमम सैर्म्पालेंग रेट) निर्धारित कीजिए। यदि वास्तविक प्रतिचयन दर, न्यूनतम दर से 20% ज्यादा है, तो न्यूनतम अनुमत्य बिट दर ज्ञात कीजिए।
An audio signal, whose bandwidth is 15 kHz, is to be digitized using PCM. Uniform quantization with 1024 levels and binary encoding are assumed. Determine the minimum sampling rate. If the actual sampling rate is 20% excess of the minimum rate, determine the minimum permissible bit rate.
(d)
8085 सूक्ष्म-संसाधित्र (माइक्रोप्रोसेसर) के निम्नलिखित तार्किक निर्देशों की संक्षिप्त व्याख्या कीजिए :
(i) ANA M
(ii) XRA M
(iii) CMC
(iv) STC
(v) RRC
Explain the following logical instructions of 8085 microprocessor:
(i) ANA M
(ii) XRA M
(iii) CMC
(iv) STC
(v) RRC