Section A
Q1.
(a)
Which is the more effective way to increase the efficiency of a Carnot engine-to increase T1 keeping T2 constant or to decrease T2 keeping T1 constant?
कार्नो इंजन की दक्षता बढ़ाने के लिये इनमें से कौन-सा उपाय ज्यादा प्रभावी है—T2 को स्थिर रखते हुए T1 को बढ़ाना या कि T1 को स्थिर रखते हुए T2 को घटाना?
(b)
What is the pressure coefficient of a centrifugal compressor? Derive that \psip = 1 - \phi2 \cotβ_2, where \phi2 = flow coefficient.
एक अपकेन्द्री सम्पीडक का दाब गुणांक क्या होता है? व्युत्पन्न कीजिये कि \psip = 1 - \phi2 \cotβ_2, जहाँ \phi2 = प्रवाह गुणांक।
(c)
Define effectiveness, NTU and heat capacity ratio in case of heat exchanger analysis, and also establish a relationship among them for counterflow heat exchanger.
ऊष्मा विनिमायक के विश्लेषण के संबंध में प्रभाविता, NTU तथा ऊष्मा धारिता अनुपात को परिभाषित कीजिये एवं प्रतिगामी-प्रवाह ऊष्मा विनिमायक के लिये इनमें आपसी संबंध स्थापित कीजिये।
(d)
Derive Wien's displacement law from Planck's law of radiation.
वीन के विस्थापन के नियम को विकिरण के प्लैंक के नियम से व्युत्पन्न कीजिये।
(e)
What are the supercharging limits of SI and CI engines? What are the modifications recommended for supercharging an IC engine?
SI तथा CI इंजनों की अधिभरण सीमाएँ क्या हैं? एक अंतर्दहन (IC) इंजन के अधिभरण के लिये कौन-से रूपांतरों की सिफारिश की जाती है?