Q1.
निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक, विभिन्न हितधारियों को जल का उचित और साम्यिक बँटवारा सुनिश्चित करने के लिए सर्वाधिक युक्तियुक्त, व्यावहारिक और तात्कालिक कार्रवाई को सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करता है ?
Which one of the following statements best reflects the most rational, practical and immediate action to ensure equitable and fair distribution of water to the various stakeholders?
(a)
जल के बँटवारे का एक राष्ट्रीय, व्यावहारिक, विधिक और नीतिपरक ढाँचा बनाया जाना चाहिए ।
A national, practical, legal and policy framework for water distribution should be made.
(b)
देश के सभी नदी तंत्र जोड़े जाने चाहिए और विशाल जलभरों का निर्माण किया जाना चाहिए ।
All the river systems of the country should be linked and large reservoirs should be constructed.
(c)
जल के आधिक्य वाले क्षेत्रों और जल की कमी वाले क्षेत्रों के बीच नहरें बनाई जानी चाहिए ।
Canals should be constructed between water-surplus areas and water-deficit areas.
(d)
जल संकट को दूर करने के लिए, कृषि और उद्योग जैसे क्षेत्रकों की जल की माँग कम की जानी चाहिए ।
To overcome the water crisis, the demand for water from sectors like agriculture and industry should be reduced.