Section A
Q1.
(a)
"प्रबंधन का दायरा संगठन की संरचना निर्धारित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।'' समझाइए।
"Span of management plays important role in deciding organization structure." Explain.
(b)
“निर्भरता बढ़ जाती है जब संसाधन जिसे आप नियंत्रित करते हैं, वह महत्त्वपूर्ण, दुर्लभ एवं गैर-प्रतिस्थापनीय हो।’’
शक्ति का सबसे महत्त्वपूर्ण पहलू यह है कि वह निर्भरता का प्रकार्य है। इस तथ्य के आलोक में ऊपर दिए गए कथन पर टिप्पणी कीजिए।
"Dependency is increased when the resource you control is important, scarce and non-substitutable."
Comment on the above statement in the light of the fact that the most important aspect of power is that it is a function of dependency.
(c)
संघर्ष पैदा होने के लिए आवश्यक विभिन्न परिस्थितियों की गणना कीजिए। संचार के लिए चुना गया माध्यम संघर्ष को उत्तेजित करने पर कैसे प्रभाव डालता है?
Enumerate the different conditions needed for conflict to arise. How does the channel chosen for communication have an influence on stimulating conflict?
(d)
''श्रमिकों की शिक्षा आर्थिक विकास में अव्यक्त ऊर्जा है।''
श्रमिक शिक्षा की अवधारणा समझाइए तथा इसके लक्ष्यों और उद्देश्यों पर प्रकाश डालिए।
"Workers' education is the latent energy in economic development."
Explain the concept of workers' education and highlight its aims and objectives.
(e)
भारतीय उद्योगों में प्रमुख सामूहिक सौदेबाजी के मुद्दे क्या हैं? आप भविष्य के प्रमुख मुद्दे के रूप में किसे देखते हैं?
What are the major collective bargaining issues in Indian industries? What do you foresee as a major issue of the future?