Section A
Q1.
निम्नलिखित में से प्रत्येक का लगभग 150 शब्दों में उत्तर दीजिए। अपना उत्तर सुसंगत विधिक प्रावधानों और न्यायिक निर्णयों से समर्थित कीजिए ।
Answer the following in about 150 words each. Support your answers with relevant legal provisions and judicial pronouncements.
(a)
भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के तहत सदोष मानववध से संबंधित विधि में लागू होने वाले ‘स्थानांतरित विद्वेष’ के सिद्धांत का विवेचन करें ।
Discuss the doctrine of 'Transferred Malice' as applied to law relating to culpable homicide under the Indian Penal Code, 1860.
(b)
सम्पत्ति की प्राइवेट प्रतिरक्षा के अधिकार के प्रयोग की प्रकृति एवं क्षेत्र-विस्तार के साथ सीमायें (मर्यादा), यदि कोई हैं तो, उनकी विवेचना कीजिए ।
Discuss the nature and scope of right of Private defence of property along with limitations if any, on the exercise of such right.
(c)
प्रेरण-विधि के सन्दर्भ में ‘आन्वयिक-अपराधिकता’ के सिद्धान्त को उदाहरण सहित समझाइए।
Illustrate the doctrine of 'constructive-criminality' with reference to law on Abetment.
(d)
"वह जो दूसरे के माध्यम से कार्य करता है, स्वयं कार्य करता है।" उपरोक्त कथन के अनुक्रम में अपकृत्यात्मक दायित्व की विवेचना कीजिए ।
"He who acts through another, does the act himself." Discuss the tortious liability entailed in the above statement.
(e)
एक वादी अपने ऊपर किये गये अपकृत्य के उपरान्त विभिन्न प्रकार की क्षतिपूर्ति (नुकसानी) का दावा कर सकता है, की व्याख्या कीजिए ।
Explain the various kinds of damages that a plaintiff can claim after a tort has been committed against him.