Section A
Q1. निम्नलिखित में से प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए: Answer the following questions in about 150 words each :
(a) स्फटिक कक्षा 6/m rac2m rac2m के एक स्फटिक में सममिति तत्त्व (सिमेट्री एलिमेन्ट) इसके स्फटिकीय अक्षों (a) के संदर्भ में कैसे उन्मुख (ओरिएन्टेड) हैं? How are the symmetry elements in a crystal of class 6/m rac2m rac2m oriented with respect to its crystallographic axes?
(b) कुछ खनिज बहवर्णता (प्लिओक्रोइज़्म) क्यों दिखाते हैं? समझाइए। Why do some minerals show pleochroism? Explain.
(c) मैग्नीशियम-समृद्ध मैग्मा में से ओलिविन के लगातार निकलने से होने वाले संयोजनात्मक बदलाव का वर्णन कीजिए। Describe the compositional changes in the magnesium-rich magma due to progressive removal of olivine.
(d) मैफ़िक प्रोटोलिथ से (i) ग्रीनशिस्ट फ़ेसीज़, (ii) एम्फिबोलाइट फ़ेसीज़ एवं (iii) ग्रेन्यूलाइट फ़ेसीज़ में कायान्तरण होने पर किस तरह के विशिष्ट खनिज समूह बनेंगे? Given a mafic protolith, what would be the characteristic mineral assemblages in (i) greenschist facies, (ii) amphibolite facies and (iii) granulite facies metamorphism?
(e) कार्बोनेट चट्टानों में प्रसंघाती (डायजेनेटिक) परिवर्तनों की व्याख्या कीजिए। Explain the diagenetic changes in carbonate rocks.