Section A
Q1.
निम्नलिखित प्रश्नों में से प्रत्येक का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए:
Answer the following questions in about 150 words each :
(a)
कम्पनियों द्वारा शेयरों की वापस खरीद (बायबैक) से क्या तात्पर्य है? शेयरों की वापस खरीद के कारण और स्रोतों का वर्णन कीजिए।
What is meant by buyback of shares by companies? Explain the reasons and sources of buyback of shares.
(b)
"भारत में उभरते आर्थिक परिदृश्य में लागत लेखांकन अधिक से अधिक प्रासंगिक होता जा रहा है।" टिप्पणी कीजिए।
"Cost Accounting is becoming more and more relevant in the emerging economic scenario in India." Comment.
(c)
एक गैर-लाभकारी संगठन के खातों का लेखा-परीक्षण करते समय एक लेखा-परीक्षक द्वारा विचार की जाने वाली प्रमुख बातों का वर्णन कीजिए।
Explain the major points to be considered by an auditor while auditing the accounts of a non-profit organization.
(d)
लेखांकन मानक-12 (ए॰ एस॰-12) के अनुसार सरकारी अनुदानों के लेखांकन व्यवहार की संक्षेप में व्याख्या कीजिए।
Briefly explain the accounting treatment of Government Grants as per AS–12.
(e)
"एक करदाता न केवल अपनी आय पर कर देने के लिए उत्तरदायी है बल्कि उसका दायित्व कुछ अन्य आय के लिए भी बढ़ सकता है।" स्पष्ट कीजिए।
"An assessee is not only liable in respect of his own incomes for tax purposes but his liability may extend to some other incomes also." Explain.