Section A
Q1.
Answer the following questions in about 150 words each :
निम्नलिखित में से प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए :
(a)
प्रिओन्स क्या हैं? ये वाइरस से कैसे भिन्न हैं? पशुओं और मनुष्यों में प्रिओन्स द्वारा होने वाली कुछ बीमारियों का उल्लेख कीजिए।
What are prions? How do they differ from viruses? Mention few diseases caused by prions in animals and human beings.
(b)
कवक में पैरासेक्सुअलिटि क्या है? पैरासेक्सुअल चक्र की प्रक्रिया की व्याख्या कीजिए। पैरासेक्सुअलिटि के अनुप्रयोग क्या हैं?
What is parasexuality in fungi? Explain the mechanism of parasexual cycle. What are the applications of parasexuality?
(c)
साइनोफाइसी के विशिष्ट लक्षणों को बताइए। साइनोफाइसी की अन्य समूहों के साथ वंशावली और बंधुताओं पर चर्चा कीजिए।
State the distinguishing features of Cyanophyceae. Discuss the phylogeny and affinities of Cyanophyceae with other groups.
(d)
भारत में पाई जाने वाली साइकस की विभिन्न आधुनिक जातियों के वितरण पर चर्चा कीजिए। साइकस में प्रेक्षित फर्न वाले लक्षणों का परिगणन कीजिए।
Discuss the distribution of different modern species of Cycas found in India. Enumerate the fern characters observed in Cycas.
(e)
अन्तर्राष्ट्रीय वानस्पतिक नामकरण संहिता के सिद्धांतों को बताइए। संख्यात्मक वर्गिकी में ऑपरेशनल टैक्सोनोमिक इकाइयाँ (ओ॰ टी॰ यू॰) किस प्रकार प्रयोग में लाई जाती हैं?
State the principles of International Code of Botanical Nomenclature. How are Operational Taxonomic Units (OTUs) used in numerical taxonomy?