Section A
Q1. निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए: Answer the following questions in about 150 words each:
(a) आपके अनुसार, भारत में जाति-व्यवस्था की निरन्तरता के लिए कौन-से कारक उत्तरदायी हैं? व्याख्या कीजिए। What, according to you, are the factors responsible for the continuance of caste system in India? Explain.
(b) भारत में औद्योगिक वर्ग-संरचना में हो रहे परिवर्तनों की चर्चा कीजिए। Discuss the changes taking place in the industrial class structure in India.
(c) क्या भारतीय समाज में असमानताओं के विभिन्न स्वरूपों को समझने के लिए पितृसत्तात्मकता एक कुंजी है? विस्तार से लिखिए। Is patriarchy a key to understanding different forms of inequalities in Indian society? Elaborate.
(d) क्या आपको लगता है कि भारत में नातेदारी के बदलते स्वरूप से पारिवारिक सम्बन्ध प्रभावित हो रहे हैं? टिप्पणी कीजिए। Do you think that family bondings are being affected by the changing kinship patterns in India? Comment.
(e) सरकारी प्रयत्नों के बावजूद, भारत में अब भी बंधुआ मजदूरी जारी है। चर्चा कीजिए। Despite the efforts of the government, bonded labour still continues in India. Discuss.