Section A
Q1.
निम्नलिखित में से प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए:
Answer the following questions in about 150 words each:
(a)
उपयुक्त उदाहरणों की सहायता से विभ्रमों तथा मतिभ्रमों के मध्य अन्तर स्पष्ट कीजिए।
Distinguish hallucinations and delusions with suitable examples.
(b)
भारतवर्ष में कैरियर परामर्श की वर्तमान स्थिति का मूल्यांकन कीजिए।
Evaluate the current status of career counselling in India.
(c)
श्रमदक्षताशास्त्र (अर्गोनामिक्स) क्या है ? कार्यस्थल में श्रमदक्षताशास्त्र के लाभों की व्याख्या, उपयुक्त उदाहरणों के साथ कीजिए।
What is ergonomics? Explain the benefits of ergonomics in the work place with suitable examples.
(d)
मनोगत्यात्मक चिकित्साविधियों के संदर्भ में अन्यारोपण तथा प्रतिअन्यारोपण पर टिप्पणी लिखिए।
Write a note on transference versus countertransference in the context of psychodynamic therapies.
(e)
समुदाय आधारित मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के संदर्भ में ‘भ्रमणशील द्वार परिघटना’ (रिवाल्विंग डोर फेनॉमेनन) का वर्णन कीजिए ।
Describe 'revolving door phenomenon' in the context of community based mental health services.