Section A
Q1. निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए: Answer the following questions in about 150 words each :
(a) एक एकाधिकारात्मक प्रतियोगी बाज़ार में अनुभव किए गए माँग वक्र तथा आनुपातिक माँग वक्र में भेद कीजिए। समझाइए कि अनुभव किए गए माँग वक्र की तुलना में आनुपातिक माँग वक्र क्यों तीव्र ढलान वाला होता है। Differentiate between perceived demand curve and proportional demand curve in a monopolistic competitive market. Explain why the proportional demand curve is steeper than the perceived demand curve.
(b) प्रतिष्ठित विरोधाभास की घटना की आलोचनात्मक विवेचना कीजिए। Discuss critically the phenomenon of classical dichotomy.
(c) सिद्ध कीजिए कि एक फर्म के दृष्टिकोण से समान स्तर की कर-आय को उत्पन्न करने हेतु विशिष्ट बिक्री कर की तुलना में मूल्यानुसार कर को अधिक प्राथमिकता दी जाती है। Show that ad valorem tax is preferable to specific sales tax from a firm's point of view in generating the same level of tax revenue.
(d) मुद्रा की पूर्ति को नियन्त्रित करने में राजकोषीय बिल की भूमिका का परीक्षण कीजिए। Examine the role of treasury bills in controlling money supply.
(e) ब्याज के नव-प्रतिष्ठित ऋण-योग्य निधि सिद्धान्त की प्रमुख मान्यताओं का विवरण दीजिए। Write down the major assumptions behind Neoclassical Loanable Funds Theory of Interest.